2 बर्नर गैस स्टोव के लिए कौन – कौन सी चिमनी सबसे अच्छी है (Which chimney is best for 2 burner gas stove)

क्या आप भी  ” धुएँ भरे किचन से  हैं परेशान? चलिए आज यहाँ है 2 बर्नर स्टोव के लिए परफेक्ट चिमनी चुनने का सरल और आसान तरीका “

अगर आपका भी  2 बर्नर गैस स्टोव है और रसोई छोटी है और हमेशा की तरह पूड़ी , पराठे सब्जी को तलने  या मसाले को  भूनते समय धुएँ के कारण आँखों में  जलन या  पानी आ जाता है? तो हमें हमेशा किचन  चिमनी चुनते समय उसकी  साइज, सक्शन पावर और बजट का सही ज्ञान होना बहुत  ज़रूरी है।  कौन सी चिमनी आपकी ज़रूरतों को पूरा करेगी? आइए जानते हैं  बिना किसी कठिनाई के सीधी-सादी  और सरल भाषा में –

आज हम बात करेंगे कि हमारे छोटे गैस स्टोव के लिए कौन सी  किचन चिमनी चुनें, जो न सिर्फ़ धुआँ-गंध खत्म करे बल्कि आपकी जेब पर भी ज्यादा असर  न पड़े।

2 बर्नर गैस स्टोव के फायदे–  2 बर्नर गैस स्टोव  यदि हमारे परिवार में कम लोगों का  प्रॉपर रहना होता है तो उसके हिसाब से 2 बर्नर गैस स्टोव एक अच्छा विकल्प है क्यूंकि कम लोग तो  कम खाना बनाना तो कम धुआं होना जिसकी वजह से किचन चिमनी को ज्यादा और सुरक्षित रहना ,  जो  एक सीमित स्थान में खाना बनाना पसंद करते हैं क्यूंकि वह  एक बार में दो व्यंजन पकाने की सुविधा प्रदान करते हैं जिसकी वजह से खाना पकाने के समय के बचत के  साथ- साथ जल्दी और आसान रहता है 

स्थान की बचत- 2 बर्नर गैस स्टोव कम जगह में आसानी से एडजस्ट हो जाता है जिसके कारण  वे छोटे अपार्टमेंट में  रसोई घर में आसानी से सेट हो जाता है    

(लेकिन मेरी सलाह ये रहेगी अगर आपके फैमिली में कम लोग हो तो तभी ही 2 बर्नर गैस स्टोव खरीदें, लेकिन ज्यादा लोग के लिए ये स्टोव कम्फ़र्टेबल कम रहता है इसलिए जब भी गैस स्टोव खरीदें अपने फैमिली और किचन के हिसाब से खरीदें।) 

2.  कौन सी और कैसे चुनें सही  किचन चिमनी? ये हैं  5 ज़रूरी फैक्टर्स-(Which and how to choose the right kitchen chimney? These are the 5 important factors)

a. चिमनी की सही  साइज मैटर्स! (60cm vs 90cm)
  • 60cm चिमनी: 2 बर्नर गैस स्टोव के लिए 60cm  चिमनी परफेक्ट (उचित ) है  (क्योंकि स्टोव की चौड़ाई भी 50-55cm होती है)।
  • 90cm चिमनी: हमें  जब  लेना चाहिए जब  स्टोव के साथ ओवन (इलेक्ट्रिक भट्टी ) या अन्य उपकरण भी इस्तेमाल करते हैं।
b. सक्शन पावर:  क्या और कितना होना चाहिए?
  • 600–900 m³/hr: हमारी छोटी किचन के लिए जिसकी लम्बाई और चौड़ाई (100–150 sq.ft) है उसके  लिए पर्याप्त है  ।
  • प्रयोगात्मक टिप(सलाह): अगर आप भी  बार-बार तला-भुना बनाते हैं, तो आपको  1000 m³/hr वाली 2 बर्नर गैस स्टोव चिमनी लेना चाहिए इनमें से कुछ मॉडल जैसे-( Elica WDFL 606 HAC MS ) जो 1200 m³/hr तक सक्शन देती है। 
  • ये मॉडल आपको हमेशा खुशी  और आरामदायक साबित होंगे।   
c. हमारे किचन के लिए कौन है बेस्ट “डक्टेड या डक्टलेस”?
  • डक्टेड चिमनी: यह हमारे लिए बहुत ही प्रभावशाली  होती  है , लेकिन  इसके इंस्टॉलेशन में थोड़ा  मुश्किल (बाहर वेंटिलेशन पाइप लगाना पड़ता है)।
  • डक्टलेस चिमनी:ये चिमनी  फिल्टर के माध्यम  से  किचन की हवा को  साफ करती है, इसकी इंस्टॉलेशन  सरल  और आसान होती है ।
  • सलाह : अगर आप  किराए के मकान  में रहते हैं या रह रहे हैं , तो डक्टलेस चुनना चाहिए  जैसे- ( Hindware Nadia 60).
d.  अपने बजट के तौर पर : हमें  कितना खर्च करना चाहिए ?
  • ₹8,000–₹12,000:  आमतौर  पर  यह बजट आपके  विभिन्न प्रकार के मॉडलों और ब्रांडों के बीच चयन करने की अनुमति देता है कुछ बेसिक मॉडल  जैसे – (ऑयल ट्रेप + अल्युमिनियम फिल्टर) के साथ भी आते हैं। 
  • ₹15,000–₹25,000:  इस बजट में आप उन्नत सुविधाओं के साथ एक बेहतर प्रदर्शन करने वाले मॉडल का भी चयन कर सकते हैं जो ऑटोक्लीन  टेक्नोलॉजी में उपलब्ध हैं जो आपके रसोई के लिए एक बेहतर मॉडल के साथ एक शानदार विकल्प होता है एडवांस्ड मॉडल  में (ऑटो-क्लीन, टच कंट्रोल, लाइट)।
e . भारत के टॉप  3 ब्रांड्स जो 2 बर्नर गैस स्टोव के लिए परफेक्ट हैं-
  1. Elica: ये भारत का वो मॉडल है  जो अपनी स्टाइलिश लुक और अपनी अच्छी और बेहतरीन कार्यक्षमता  के  लिए जानी  जाती  है, ये चिमनी भारत में जो  ज्यादा तेल और मसाले को  इस्तेमाल करने वालों के लिए डिज़ाइन की गयी हैं ,2 बर्नर गैस स्टोव चूल्हे के इस्तेमाल के  लिए, ऐसी चिमनी चुनें जिसकी सक्शन क्षमता 1200 m³/hr या इससे अधिक हो

 ये मॉडल  हाई सक्शन पावर 1100 m³/hr से लेकर  1400  m³/hr तक की होती हैं, जो किचन को स्मोक फ्री बनाये रखती हैं   (मॉडल: Elica WDFL 606 HAC MS)।

  1. Hindware:  भारत में hindware किचन चिमनी एक विश्वसनीय और लोकप्रिय  ब्रांड माना  जाता है जो भारतीय रसोई के लिए  बहुत कारगर साबित होती हैयह तेल और मसालों से भरे भारतीय खाना पकाने के लिए उपयुक्त है। यह चिमनी हमारे रसोई में तेल और मसालों से भरे गंदे वातावरण को शुद्ध करने एवं  भारतीय खाना पकाने के लिए उपयुक्त है। 

  2 बर्नर गैस स्टोव चूल्हे के लिए, ऐसी चिमनी चुनें जिसकी सक्शन क्षमता 1200 m³/hr या उससे अधिक हो।

इस चिमनी की सक्शन पावर 1000 m³/hr से लेकर  1700 m³/hr तक होती  है , ये चिमनी हैवी कुकिंग सर्विस के लिए जानी जाती है .  

बजट-फ्रेंडली + कम नॉइज़ (मॉडल: Nadia 60)।

  1. Faber:  Faber  कंपनी की रसोई चिमनियां  हमारे भारतीय किचन के लिए एक  आकर्षक के साथ एक बेहतरीन विकल्प हैं।  इस चिमनी की कार्यकरने के क्षमता बहुत ही स्मूथ और बेहतरीन होती है जिसके कारण हमरे किचन को स्मोक फ्री के साथ एक अच्छा और सुन्दर वातावरण बनाती है  वैसे तो Faber किचन चिमनी की सक्शन पॉवर 1200 m³/hr से लेकर 1500 m³/hr तक होती है  

2 बर्नर गैस स्टोव चूल्हे के लिए, हमें  ऐसी चिमनी चुनना चाहिए  जिसकी सक्शन क्षमता 1200 m³/hr या उससे अधिक हो। जो तेल और मसालों से भरे भारतीय खाना पकाने के लिए पर्याप्त होती  है

 कुछ ड्यूरेबल फिल्टर (मॉडल: Faber Hood Primus)।

2 बर्नर स्टोव के
Modern white kitchen countertop with gas stove and sink for mock up, 3D rendering

3. “मैंने हाल ही में गलती से 90cm चिमनी खरीद ली!” – जिनमें कुछ कॉमन गलतियों से  बचें-

  • चिमनी का सही साइज व आकर  चुनना  :  नॉर्मली  90 cm चिमनी आमतौर पर 4-6 बर्नर चूल्हों के लिए उपयुक्त मानी जाती  है। अमूमन हमें  2 बर्नर गैस स्टोव चूल्हे के लिए 60 cm चिमनी अधिक उपयुक्त व कार्यदायी  होती  है।
  • 90cm चिमनी छोटे स्टोव पर उतना सही से कार्य नहीं कर पाती जितना बड़े स्टोव में  सही और सरलता से करती  है ऊर्जा की खपत ज्यादा और काम कम यानी  ऊर्जा  ज्यादा बर्बाद करेगी और महंगी भी पड़ेगी।
  • कम सक्शन पावर का चयन करना :  हमारे रसोई के लिए  कम सक्शन पावर वाली चिमनी चुनना आमतौर एक गलती साबित हो सकती है जहां भारतीय खाना पकाने की जीवन शैली शामिल हो। ज्यादातर  चीजों के तलने, ग्रिलिंग और मसालेदार भोजन पकाने के दौरान तेल और धुएं की मात्रा  बहुत अधिक हो जाती है। अगर हमारे किचन  चिमनी की सक्शन पावर 1200 m³/hr से कम  होती है, तो यह हमारे  किचन को पूरी तरह से साफ-सुथरा  रखने में सक्षम नहीं होगी। जिसकी वजह से हमारे किचन  चिमनी में  धुआं और ग्रीस  का जमाव ज्यादा  होता है, जिसकी वजह से हमारे किचन की दीवारें जल्दी गंदी हो जाती हैं।
  • हालांकि, यदि  हल्का खाना पकाते हैं और छोटे आकार के किचन में काम कर रहे हैं, तो 750-1000 m³/hr सक्शन पावर वाली चिमनी पर्याप्त  है। मगर  यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी खाना पकाने की जरूरतें कैसी हैं।
  • इसलिए, हम जब भी चिमनी खरीदने जाएं उससे पहले अपने किचन का आकार,सही साइज़,  खाना पकाने की शैली और कितना सक्शन पावर का  लेना है ये बातें ध्यानपूर्वक विश्लेषण करना बहुत जरूरी है।
  • सस्ते मॉडल (₹5,000 से कम) में फिल्टर कमजोर होते हैं – बाद में मेनटेनेंस ज्यादा आता है।
  •  न्यू फैंसी फीचर्स पर फोकस: टच स्क्रीन या ब्लूटूथ की चिमनी खरीदने से पहले उसके सक्शन पॉवर, फिल्टर क्वालिटी पर विशेष तौर पर  ध्यान देना चाहिए।
2 बर्नर गैस स्टोव

3 आसान टिप्स जिसकी वजह से किचन चिमनी की लाइफ बढती है -(3 easy tips to increase the life of your kitchen chimney)

हफ्ते में एक बार फिल्टर साफ करें: अगर हमें अपने किचन चिमनी की लाइफ बढ़ाना  है तो   हर हफ्ते  गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से चिमनी के फ़िल्टर और मोटर को समय -समय पर नियमित रूप से साफ करना चाहिए,  नियमित रूप से देखभाल के साथ – साथ यह भी देखते रहना चाहिए कि फ़िल्टर में ग्रीस और तेल का ठहराओ न रहे वरना किचन की कार्यक्षमता कम हो  जाती है। 

  1. ऑयल ट्रे कब  खाली करें: जब भी  आयल ट्रे में  तेल का भराव  1/3 हिस्सा भर जाए, उसे तुरंत साफ करें।
  2. लंबे समय तक न चलाएं:  किचन में तेल और मसाले वाला खाना बनाने के बाद चिमनी को  5–10 मिनट बाद तक चालू रहने दें उसके बाद  बंद करें ताकि किचन में मौजूद धुआं और गंध को हटा  सके, अगर आपके किचन में ऑटोक्लीन फीचर वाली चिमनी है तो उसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें। 

“क्या हम खुद से किचन चिमनी  इंस्टॉल कर सकते हैं ?” –  (Do It Yourself)  गाइड

  हाँ, क्यों नहीं हम  खुद से किचन चिमनी इंस्टॉल कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए कुछ सावधानियााँ और उपकरणोँ की जरुरत होती है जैसे कि –

सही निर्देशों का पालन करना- चिमनी के साथ आये इंस्टॉलेशन सुझाव को सही से और ध्यान पूर्वक पढ़ें तब उसके बाद इंस्टॉलेशन गाइड का पालन करें-

सही और सुरक्षित जगह को चुनें – चिमनी को गैस स्टोव के ठीक सामने और उचित दूरी पर दीवार पर मजबूत और सुरक्षित लगाएं यह जरूर  सुनिश्चित कर लें  कि गैस पाइप और इलेक्ट्रिकल वायरिंग चिमनी के पास सुरक्षित तरीके से है या नहीं 

सही और सुरक्षित उपकरणों का उपयोग करें- सही और सुरक्षित उपकरण जैसे – ड्रिल मशीन, स्क्रू ड्राइवर और कुछ इम्पोर्टेन्ट टूल जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करें , साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए दस्ताने और चश्मा भी लगाएं । 

समझदारी से काम करें-  अगर आपके  वायरिंग या पाइप कनेक्शन में कुछ संदेह है, तो  किसी पेशेवर की मदद  जरूर लेना चाहिए । ध्यान रहे  गलत तरीके से  इंस्टॉलेशन आपके उपकरण और किचन दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • डक्टलेस चिमनी:  इस चिमनी को वॉल माउंट करें या कैबिनेट में फिट करें।  उसके बाद सिर्फ़ 4 स्क्रू और पावर कनेक्शन देना होता है। 
  • डक्टेड चिमनी: किसी अच्छे इंस्टॉलेशन गाइड  की मदद लें –  क्यूंकि वेंटिलेशन पाइप लगाना और सीलिंग कॉर्निस में होल करना जरूरी होता  है।

चिमनी का मेनटेनेंस कॉस्ट कितना आता है?(What is the maintenance cost of a chimney?)

भारत में किचन चिमनी का मेंटिनेंस कॉस्ट आपके किचन के रख- रखाव, चिमनी के प्रकार(मॉडल ) या  आपके  किचन की सफाई की आदत पर निर्भर करता है, एक निश्चित रूप से  आपका प्रति वर्ष 1000  रुपये से लेकर 4000  रुपये तक का खर्च आ  सकता  हैं, जिसमें नियमित सफाई और  कुछ आवश्यक भागों को बदलना भी  शामिल है। 

 किसी पेशेवर के माध्यम से  सफाई बनाम स्वयं सफाई:
वैसे तो यह बात अमूमन है कि यदि आप स्वयं सफाई करते हैं, तो लागत कम होगी, लेकिन यदि आप किसी पेशेवर को सफाई के लिए किराए पर लाते हैं, तो लागत अधिक होगी। 

 ऑटो क्लीन चिमनी या नॉन ऑटोक्लीन  चिमनी की सफाई प्रक्रिया अलग-अलग होती है, जिससे उनकी  लागत भी अलग-अलग होती है। 

 महत्वपूर्ण सुझाव:

  • रोजाना  की सफाई करना या हर दिन निरीक्षण करने  से बड़ी मरम्मत से बच सकते हैं ।
  • मानसून जाने के बाद या सर्दियों से पहले चिमनी की जाँच जरूर करवाना चाहिए ।

निष्कर्ष:
हमारे भारतीय किचन के लिए   Faber, Hindware, और Elica जैसे ब्रांड्स की चिमनियां 2 बर्नर गैस स्टोव के लिए एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें से कुछ मॉडल जैसे – ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी और मोशन सेंसर जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आते हैं।

क्या 60cm चिमनी 2 बर्नर स्टोव के लिए काफी है?

हाँ! 60cm चिमनी 2 बर्नर को पूरा कवर करती है। लेकिन स्टोव और चिमनी के  सही साइज़ और चौड़ाई भी  इस बात पर निर्भर करता है जिसके वजह से किचन में मौजूद धुआं , तेल के कण , और गंध को सही और सरलता से खींच सके। 

लेकिन जब भी  चिमनी  2 बर्नर स्टोव के लिए खरीदें 1000 से 1200 m³/hr की सक्शन क्षमता (suction power) वाली चिमनी ही खरीदें। सही और सुरक्षित  सक्शन पॉवर की चिमनी के अलावा यह आपके  किचन की बनावट पर भी निर्भर करता है  

किचन का आकर :

  • छोटी किचन यानि कि (10–14  वर्ग मीटर तक): 600–800 m³/hr  तक के लिए पर्याप्त है।
  • बड़ी किचन के लिए 1000 m³/hr या  उससे अधिक चुनें।

हमारे  आस – पास के शहरी  बाजार में सस्ती और अच्छी चिमनी चुनने के लिए बहुत विकल्प होते हैं,लेकिन सही और अच्छी किचन चिमनी चुनना एक चुनौती से कम नहीं होता है जिसमें चिमनी का  सक्शन पावर , सही मोटर की  जानकारी , और  फ़िल्टर के साथ -साथ एक निश्चित  मूल्य होना  ,  इन सभी जानकारी का होना बहुत जरुरी है ,  नीचे ये कुछ  मॉडल दिए गए हैं  जो एक निश्चित  कीमत के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और टिकाऊपन  हैं: जैसे – Faber  , Elica और Hindware . 

1. फेबर हुड क्रिस्टल प्लस 60 सेमी(Faber Hood Crystal Plus 60 cm)

  • प्रकार: यह चिमनी एक अच्छे  कुशल और  टिकाऊ बैफल फिल्टर के साथ आती है, जो  हमारे किचन में हुए धुएं के कारण बनी  ग्रीस और गंध को प्रभावी ढंग से फंसाता है
  •  मजबूत सक्शन पावर:  यह चिमनी एक बहुत ही शक्तिशाली (मजबूत) सक्शन प्रदान करती है, जो  हमारे रसोई में हुए  धुएं और गंध को प्रभावी रूप  से हटाने में हमारी  मदद करती है. जिसकी सक्शन पॉवर 1200 m³/hr होती है। 
  • खासियत:  ये चिमनी एल्युमिनियम फिल्टर के साथ , 2 स्पीड कंट्रोल में और  लो-नॉइज़  में  (55 dB)
  • कीमत :   ( ₹12.999  – ₹14,999 ) के आसपास। 
  • Note : कीमत में  अक्सर बदलाव होते रहते हैं 


हिंदवेयर नाडिया 60 :(Hindware Nadia 60)

 हमारे   भारतीय रसोईघरों के लिए डिज़ाइन की गई  यह चिमनी “सस्ती और अच्छी”  दोनों श्रेणियों  में अपनी भूमिका  बहुत अच्छे से परफॉर्म करती हैं  

  •  मजबूत सक्शन क्षमता:  ये मॉडल 60 cm चौड़ाई वाले इस मॉडल की सक्शन पावर 600 m³/hr  होती है, जो हमारे रसोई में हल्के  तलने  -भुनने और दाल में तड़का लगाने  के लिए पर्याप्त है।
  • खासियत:  रसोई में हुए धुएं तेल को अवशोषित करने के लिए स्टेनलेस स्टील बाफल फ़िल्टर लगे होते हैं जिससे सफाई आसान हो जाती है।  
  •  किफायती कीमत में  : यह चिमनी अन्य  मॉडलों  की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध है     ( ₹8,000 से ₹12,000 के बीच)।
  • Note : कीमत में  अक्सर बदलाव होते रहते हैं-

  •     एलिका ईफ्लैट 60 : (Elica EFLAT 60)
 नयी भारतीय स्टाइल के हिसाब से बहुत ज्यादा  तलने और कुकिंग के लिए यह चिमनी अपनी  हाई सक्शन पावर, मॉडर्न डिज़ाइन, और एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ एक संतुलित समाधान प्रदान करती है। रसोई घर में होने वाले  भारी भरकम्प धुआं , तेल  और म1साले की गंध को बहुत जल्द और आसानी से हटा देता है।   
  • मजबूत सक्शन क्षमता: इसकी सक्शन क्षमता (800–1000 m³/hr ) होती है जो ज्यादा खाना पकाने,  तलने,  या तीखे  मसालेदार गंध वाले खाने को पकाते समय धुएं और गंध को तेजी से खींचता है।
  • खासियत:  बड़े परिवार के लिए जहाँ खाना ज्यादा मात्रा में बनता है उन लोगों के लिए ये चिमनी एक अच्छा  और बेहतरीन  काम करती है ये स्टेनलेस स्टील बफल फ़िल्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो 90% तेल के कणों को खींच लेती है यह चिमनी ऑटोक्लीन टेक्नोलॉजी के साथ आती है  
  •  किफायती कीमत में : ₹12,000 से ₹16,000 तक के बीच में मार्किट में उपलब्ध हैं ।

Frequently Asked Question

चिमनी का मेनटेनेंस कॉस्ट कितना आता है?(What is the maintenance cost of a chimney?)

भारत में किचन चिमनी का मेंटिनेंस कॉस्ट आपके किचन के रख- रखाव, चिमनी के प्रकार(मॉडल ) या  आपके  किचन की सफाई की आदत पर निर्भर करता है, एक निश्चित रूप से  आपका प्रति वर्ष 1000  रुपये से लेकर 4000  रुपये तक का खर्च आ  सकता  हैं, जिसमें नियमित सफाई और  कुछ आवश्यक भागों को बदलना भी  शामिल है।

किसी पेशेवर के माध्यम से  सफाई बनाम स्वयं सफाई:

वैसे तो यह बात अमूमन है कि यदि आप स्वयं सफाई करते हैं, तो लागत कम होगी, लेकिन यदि आप किसी पेशेवर को सफाई के लिए किराए पर लाते हैं, तो लागत अधिक होगी। 

 ऑटो क्लीन चिमनी या नॉन ऑटोक्लीन  चिमनी की सफाई प्रक्रिया अलग-अलग होती है, जिससे उनकी  लागत भी अलग-अलग होती है। 

  1. ↩︎

Leave a Comment