Table of Contents
Toggleपरिचय :
रसोई, घर का वह स्थान है,जहाँ भोजन बनाया जाता है और खुशियाँ बांटी जाती हैं।जिसको घर का दिल कहा जाता है, अक्सर हमारे भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले ज्यादा मसाले और तेल के कारण धुआँ और तेल की चिकनाई दीवारों और कैबिनेट पर जम जाती है, जिससे रसोई की चमक और खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।
ऐसी गन्दगी को देखकर हमें एक बेस्ट किचन चिमनी की ज़रूरत महसूस होती है। जो न केवल हमारे रसोई से धुएँ और बदबू से मुक्त रखती है, बल्कि इसे साफ और चमकदार भी बनाए रखती है। अगर आप 2025 में अपनी रसोई के लिए एक नई चिमनी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा निर्णय हो सकता है?
हमारे बाज़ार में चिमनी के चयन करने के अनगिनत विकल्प मौजूद हैं, ऐसे में सही चिमनी का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। हमारे इस लेख में आपके बेस्ट किचन चिमनी चुनने में मदद करेंगे। इस लेख में हम जानेंगे कि कौन से फीचर्स सबसे ज़रूरी हैं, रसोई के लिए कौन सी चिमनी सही है, और 2025 के टॉप ब्रांड्स और उनकी कीमतें क्या हैं।
1. किचन चिमनी क्यों ज़रूरी है? जानें इसके फायदे
धुएं और बदबू को बाहर निकालती है: मॉड्यूलर रसोई के लिए चिमनी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारे खाना पकाने के समय जो भी रसोई में होने वाले धुएं, भाप और तेज गंध को सोखकर रसोई से बाहर निकाल देती है। जिससे हमारी रसोई हमेशा ताज़ी और स्वच्छ रहती है।
रसोई को साफ रखती है: जले हुए तेल और मसालों के छोटे-छोटे कण हवा में मिलकर रसोई की दीवारों कैबिनेट और रसोई में रखे अन्य सामानो पर जम जाते हैं, जिससे उन्हें साफ करना बहुत मुश्किल होता है। चिमनी ऐसी चिकनाई को सोख लेती है, जिससे हमारी रसोई और वहां रखे उपकरण (जैसे गैस स्टोव, कैबिनेट) साफ रहते हैं।
स्वास्थ्य के लिए अच्छी है: खाना पकाने से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक कण होते हैं। एक बेहतर और अच्छी चिमनी इन हानिकारक रासायनिक तत्वों को बाहर निकालकर घर की हवा और वातावरण को शुद्ध रखती है, जो हमारे और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
रसोई की सुंदरता बढ़ाती है: आज के समय की चिमनियां विभिन्न प्रकार की डिज़ाइनों और आकारों में आती हैं, जो आपकी रसोई को एक स्टाइलिश और आधुनिक रूप देती हैं। यह न केवल एक उपयोगी उपकरण है, बल्कि रसोई की एक शानदार सजावट का सामान भी है।
गर्मी कम करती है: खासकर गर्मियों में, खाना पकाने के दौरान रसोई में बहुत गर्मी महसूस होती है। एक अच्छे किस्म की बेस्ट किचन चिमनी भाप और गर्म हवा को बाहर निकालकर रसोई के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे खाना बनाना अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो जाता है।
2. 2025 में बेस्ट किचन चिमनी चुनने के लिए ज़रूरी बातें :
साल 2025 में बेस्ट किचन चिमनी चुनने से पहले कुछ ज़रूरी जानकारी यहाँ दी गई हैं, जिन्हें चिमनी खरीदने से पहले ध्यान में रखना बहुत जरुरी है :
1. सक्शन पावर (m3/hr) :
- जरुरी भाग : भारतीय रसोई के खाना बनाने के तजुर्बे को देखते हुए रसोई के लिए कम से कम 1000 से 1200 m3/hr सक्शन पावर वाली चिमनी सबसे अच्छी मानी जाती है।
- फायदा: 1000 से 1200 m3/hr सक्शन पावर वाली चिमनी तेल और मसालों से बनने वाले हानिकारक धुएं को बहुत ही सरलता पूर्वक बाहर निकालती है।
2. चिमनी का साइज़ (Size)
- जरुरी भाग : रसोई के लिए बेस्ट किचन चिमनी खरीदने से पहले चिमनी का साइज़ अपने गैस स्टोव के बराबर या उससे बड़ा खरीदना बहुत अच्छा होता है।
- उदाहरण: 2-4 बर्नर वाले स्टोव के लिए 60 सेमी की चिमनी और 3-5 बर्नर वाले स्टोव के लिए 90 सेमी चिमनी सही मायने में अच्छी मानी जाती है।
3. फिल्टर का प्रकार (Filter Type)
- जरुरी भाग : बैफ़ल फिल्टर जो सभी रसोइयों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि इस फ़िल्टर को साफ करना बहुत आसान होता है साथ ही ये तेल को अच्छे से सोखता है।
- अन्य विकल्प: मेश और चारकोल फिल्टर भी आते हैं, लेकिन बैफल फ़िल्टर के मुकाबले कम प्रभावशाली होते हैं।
4. चिमनी का प्रकार (Type of Chimney)
- डक्टेड (Ducted): डक्टेड चिमनी वह चिमनी है जो धुआं बाहर निकालती है। और ज़्यादा प्रभावी होती है।
- डक्टलेस (Ductless): डक्टलेस चिमनी वह चिमनी है जो हवा को फिल्टर करके वापस रसोई में ही छोड़ती है। ऐसी चिमनी वहाँ लगती है जहाँ पाइप का रास्ता नहीं होता।
5. शोर का स्तर (Noise Level)
- जरुरी भाग : हमेशा रसोई के लिए चिमनी कम शोर जो (50-60 dB से कम) वाली चिमनी चुनना चाहिए , ताकि खाना बनाते समय नॉइज़ पॉलूशन का सामना न करना पड़े।
3. चिमनी के प्रकार: आपके किचन के लिए कौन सी है सही?
जब बेस्ट किचन चिमनी चुनने की बात आती है, तो बाज़ार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। लेकिन भारत में आपके किचन के आकार, बनावट और खाना पकाने की शैली के हिसाब से सही चिमनी चुनना बहुत ज़रूरी है।
1. वॉल-माउंटेड चिमनी (Wall-Mounted Chimney)
- वॉल-माउंटेड चिमनी क्या है : यह चिमनी भारतीय रसोई में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली पॉवरफुल , असरदार और बेस्ट किचन चिमनी है। इस चिमनी को रसोई की दीवार पर गैस चूल्हे के ठीक ऊपर लगाया जाता है। इस चिमनी में एक पाइप होता है जो धुएँ और तेल की चिकनाई को बाहर निकाल देता है।
- किसके लिए सही: ये चिमनी उस रसोई के लिए बेहतर विकल्प होता है जिन रसोई घरों में गैस स्टोव दीवार से सटा हुआ होता है। ये चिमनियाँ कई डिज़ाइन और साइज़ में उपलब्ध है, लेकिन मुख्य रूप से यह भारतीय रसोई के लिए एक बढ़िया और बेस्ट किचन चिमनी विकल्प है।
- वॉल-माउंटेड चिमनी के फायदे:
- दीवार में इंस्टॉलेशन सुविधाजनक और आसान होती है।
- अन्य चिमनी के मुकाबले यह बहुत प्रभावशाली होती है।
- आकार और डिज़ाइन में कई विकल्प मिलते हैं।
2. आइलैंड चिमनी (Island Chimney) :
- आईलैंड चिमनी क्या है : आइलैंड चिमनी रसोई की छत से लटकी होती है और गैस चूल्हे के ठीक बीचो बीच ऊपर लगाई जाती है। आइलैंड चिमनी का इस्तेमाल तभी किया जाता है जब चूल्हा दीवार के पास नहीं बल्कि रसोई के बीच में रखा होता है।
- किसके लिए सही :आइलैंड चिमनी उन बड़ी और आधुनिक रसोईयों के लिए है जहाँ खाना बनाने का कुकटॉप बीच में या आइलैंड चिमनी बीच में होती है।
- आईलैंड चिमनी के फायदे :
- रसोई के लिए बेहतर क्वालिटी और एक प्रीमियम और शानदार लुक देती है।
- अपनी सक्शन पावर के लिए अच्छी मानी जाती है।
- आइलैंड चिमनी अपने चारों ओर 360 डिग्री से धुएँ को खींच सकती है।
3. बिल्ट-इन चिमनी (Built-in Chimney)
- बिल्ट – इन चिमनी क्या है: इस चिमनी को इंटीग्रेटेड चिमनी भी कहते हैं। यह सीधे किचन कैबिनेट के अंदर फिट हो जाती है, जिसके वजह से यह बाहर दिखाई नहीं देती।
- किसके लिए सही: यह चिमनी उन लोगों के लिए सही होती है जिनको अपनी रसोई को स्वच्छ साफ-सुथरा और साधारण लुक देना चाहते हैं।
- बिल्ट – इन चिमनी के फायदे:
- बिल्ट – इन चिमनी रसोई में जगह बचाती है और रसोई को साफ-सुथरा और साधारण लुक देती है।
- अन्य चिमनी के मुकाबले इस चिमनी का शोर स्तर कम होता है।
- यह चिमनी कैबिनेट्स से पूरी तरह से छिपी रहती है।
4. कॉर्नर चिमनी (Corner Chimney)
- कॉर्नर चिमनी क्या है: कॉर्नर चिमनी जैसा नाम वैसा ही इंस्टॉलेशन भी है, इस चिमनी को विशेष रूप से रसोई के कोने (Corner) में फिट होने के लिए डिज़ाइन की गई है, जहाँ गैस स्टोव भी कोने में रखा होता है।
- किसके लिए सही: यह उन रसोईघरों के लिए है जिनकी बनावट ऐसी हो कि गैस स्टोव रखने का सेटअप कोने में हो।
- फायदे:
- कॉर्नर चिमनी वह चिमनी है जो कोने की जगह का सही उपयोग करती है।
- दिखने में आकर्षक और परफॉरमेंस लुक देती है।
4. 2025 के टॉप चिमनी ब्रांड्स बेस्ट फीचर , प्राइस , और विशेष उपकरण मॉडल्स :
1. Faber 1500 m³/hr Autoclean Kitchen Chimney :
फैबर चिमनी में ऑटो – क्लीन फीचर होता है, जिसको साफ़ करना बहुत आसान होता है। इस चिमनी की यही खासियत है की इसे बेस्ट किचन चिमनी में गिना जाता है। लोगों ने इसे 4.5 स्टार की रेटिंग दी है,इस चिमनी में बैफ़ल फ़िल्टर जो चिमनी की गुणवत्ता और प्रदर्शन को दर्शाता है। इस चिमनी को खास तौर पर तेल और मसाले वाले भारतीय खाना खाने वाले भारतीय लोगों के लिए बनाई गयी हैं, ताकि धुआँ और चिकनाई आसानी से बाहर निकल जाए
टच कंट्रोल फीचर के साथ आराम से चलती है। इसका ऑटोक्लीन फंक्शन आपको स्विच करने और चिमनी को साफ करने के लिए सूचित करता है।
Faber Chimney Kitchen Price: Rs 14000 से 18000+ रूपए तक .
Faber Chimney Kitchen के विशेष विवरण :
- बेफल फ़िल्टर
- साइज – 60 सेमी
- सक्शन क्षमता: 1500 m³/घंटा
- कंट्रोल प्रकार : टच एंड सेंसर
- शोर: 58 से 60 डीबी
- वोल्टेज – 220
फैबर चिमनी खरीदने का कारण :
- बैफल फ़िल्टर
- पुश बटन
- स्पॉट लैंप
2. Elica 1200 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney :
Elica चिमनी टच और मोशन सेंसर फीचर के साथ आती है, आप इसे हाथ के इशारे से भी चला सकते हैं। इस चिमनी में फिल्टर-लेस टेक्नोलॉजी पायी जाती है, जिसके वजह से इसको साफ़ करना आसान होता है, ये चिमनी अपने हाई सक्शन – पॉवर के वजह से धुआँ ,तेल और चिकनाई को ज़्यादा ताकत से खींचती है। इसकी पॉवरफुल सक्शन क्षमता रसोई से धुएँ को पूरी तरह साफ़ रखने में मदद करती है। Elica चिमनी मॉडल में मोटर की 15 साल की वारंटी होती है, जिसके वजह से टिकाऊपन का भरोसा और लोगों को विश्वास मिलता है।
Elica चिमनी भारत की सबसे बेस्ट किचन चिमनी में से एक मानी जाती है।
अन्य चिमनियों की भांति यह बहुत कम शोर करती है, जिससे रसोई में काम करना आरामदायक रहता है।
यह 90 सेमी साइज की चिमनी होती है जो 4 बर्नर वाले चूल्हे के लिए एकदम सही है।
“ऑटो-क्लीन तकनीक होने के वजह से इसे साफ करना बहुत आसान हो जाता है। इसमें मोटर के पास गर्म करने वाला हीट – पैड और नीचे तेल जमा करने वाला कप होता है, जो खाना बनाते समय निकलने वाले तेल और चिकनाई को इकट्ठा कर लेता है।”
कीमत ₹13,499 से 20000+ है, जो इसकी खूबियों के हिसाब से काफी वाजिब है।
Elica Kitchen Chimney के विशेष विवरण :
- फिल्टर लेस टेक्नोलॉजी
- साइज – 90 सेमी
- सक्शन क्षमता: 1200 m³/घंटा
- कंट्रोल प्रकार : टच + मोशन सेंसर कंट्रोल
- शोर: 58 डीबी
- सालाना बिजली की खपत – 160 वाट
- वोल्टेज – 220
Elica Kitchen Chimney खरीदने का कारण :
- हीट ऑटोक्लीन चिमनी
- पॉवरफुल सक्शन कैपेसिटी
- आयल कलेक्टर
3. Hindware 1500 m³/hr Filterless Auto-Clean Chimney In Kitchen :
Hindware में मोशन सेंसर है, जिससे आप बस हाथ हिलाकर इसे चालू या बंद कर सकते हैं।
- इसका टच पैनल बिना बटन दबाए सारे फ़ंक्शन इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
- इसमें मेटल का तेल इकट्ठा करने वाला कप लगा है, जो खाना बनाते समय निकलने वाले तेल और चिकनाई को जमा कर लेता है — इससे सफाई आसान हो जाती है।
- यह फ़िल्टर-लेस ऑटो-क्लीन तकनीक के साथ आती है, यानी आपको बार-बार फ़िल्टर धोने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- इसका स्टाइलिश डिज़ाइन आपकी रसोई को मॉडर्न लुक देता है।
- यह चिमनी ब्लैक पाउडर कोटिंग और मज़बूत ग्लास टॉप के साथ आती है, जिससे यह दिखने में सुंदर और टिकाऊ बनती है।
- इसकी 1500 m³/घंटा की सक्शन क्षमता बहुत तेज़ है — यह रसोई का धुआँ और तेल की चिकनाई जल्दी बाहर निकाल देती है, जिससे आपकी रसोई साफ और ताज़ा बनी रहती है।
इसकी कीमत ₹14,990 बताई गई है,
Hindware Chimney For Kitchen के विशेष विवरण :
- फ़िल्टर लैस टेक्नोलॉजी
- साइज – 90 सेमी
- सक्शन क्षमता: 1500 m³/घंटा
- कंट्रोल प्रकार : मोशन सेंसर और टच कंट्रोल
- शोर: 58 डीबी
- सालाना बिजली की खपत – 220 किलोवाट / घंटा
- वोल्टेज – 220
खरीदने का कारण:
- मेटैलिक ऑयल कलेक्टर
- ऑटो-क्लीन रसोई चिमनी
- द्ड्यूल LED लैंप
4. Whirlpool 1100 m³/HR Auto-Clean Kitchen Chimney :
अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार परफॉर्मेंस वाली चिमनी की तलाश में हैं, तो Whirlpool की ये मॉडल्स आपकी रसोई के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।
आपकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, आप चाहें तो इन पर नज़र डाल सकते हैं:
- क्लासिक डिज़ाइन और कॉम्पैक्ट साइज के साथ आती है Whirlpool CLASSIC PLUS BF 60 BK HOOD। इसमें बैफल फिल्टर और 900 m³/hr की सक्शन क्षमता है, जो छोटे से मध्यम आकार की रसोई के लिए उपयुक्त है।
- अगर आपको ज्यादा पावर और एडवांस फीचर्स चाहिए, तो Whirlpool CGBF PRO 603 HOOD एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 1500 m³/hr की सक्शन क्षमता, ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी और जेस्चर कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
- बड़ी रसोई के लिए, Whirlpool AKR9777 T Box 90 cm Chimney एक शानदार चॉइस है। इसकी 1200 m³/hr की सक्शन क्षमता और टच कंट्रोल इसे यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं।
Whirlpool Kitchen Chimney Price: Rs 12499.
Whirlpool Chimney For Kitchen के विशेष विवरण :
- फ़िल्टर लैस टेक्नोलॉजी
- साइज – 90 सेमी
- सक्शन क्षमता: 1100 m³/घंटा
- कंट्रोल प्रकार : टच पैनल कंट्रोल
- शोर: 58 डीबी
- सालाना बिजली की खपत – 220 किलोवाट / घंटा
- वोल्टेज – 240
खरीदने का कारण:
- ड्यूरेबल और मजबूत चिमनी
- LED लैंप
- कर्व्ड ग्लास
5. INALSA 1050 m³/hr Kitchen Chimney :
प्रीमियम ब्लैक फ़िनिश के साथ पिरामिड डिज़ाइन में आने वाली इस चिमनी का लुक बहुत ही अच्छा है। इस Best Kitchen Chimney In India में आपको पुश कंट्रोल बटन दिया हुआ है, जिससे इस इनालसा चिमनी को बेस्ट किचन चिमनी को इस्तेमाल करना आसान रहता है।
प्रत्येक ब्रांड के बारे में संक्षेप में बताएं और उनके लोकप्रिय मॉडल्स का उल्लेख करें। 1050 m3/hr सक्शन पावर मध्यम से भारी तलने और ग्रिल करने के लिए सूटेबल है, जो मिनटों में कीचन से धुआं बाहर करती है। इस वॉल माऊंटेड चिमनी में डबल बैफल फिल्टर है जिसे साफ करना और रखरखाव करना आसान है।
INALSA Kitchen Chimney Price: Rs 5455.
INALSA Kitchen Chimney के स्पेसिफिकेशन :
- डबल बैफल फ़िल्टर
- साइज – 60 सेमी
- सक्शन क्षमता: 1050 m³/घंटा
- कंट्रोल प्रकार : पुश बटन कंट्रोल
- शोर: 65 डीबी
- सालाना बिजली की खपत – 93 वाट
- वोल्टेज – 230
खरीदने का कारण:
- डुअल LED लैंप
- प्रीमियम ब्लैक फ़िनिश डिजाइन
निष्कर्ष (Conclusion) :
ऊपर दिए गए लेख में हमने देखा कि 2025 में बेस्ट किचन चिमनी का चुनाव सिर्फ एक उपकरण खरीदने तक ही सीमित नहीं होता है, बल्कि यह हमारी रसोई को स्वच्छ, स्वस्थ और नया बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस लेख में चिमनी के महत्व, विभिन्न प्रकारों और सबसे ज़रूरी फ़ीचर्स जैसे सक्शन पावर, फिल्टर टाइप, और नॉइज़ लेवल पर विस्तार से चर्चा की है।
लेख में दिए गए कुछ महत्वपूर्ण मॉडल जैसे – Faber, Elica, Hindware, Whirlpool, और INALSA जैसे टॉप ब्रांड्स के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि बाज़ार में हर बजट और ज़रूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। चाहे आपको ऑटो-क्लीन और मोशन सेंसर जैसी आधुनिक तकनीक चाहिए या फिर एक साधारण और टिकाऊ चिमनी, आपके पास चुनने के लिए कई शानदार मॉडल हैं।
अपने मॉड्यूलर रसोई के लिए सही चिमनी का चुनाव करते समय, अपनी रसोई के आकार, साइज , खाना पकाने की आदतों और बजट का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए। एक सही चिमनी न केवल हमारे रसोई की चमक को बनाए रखती है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है।
