
परिचय –
हम भारतीय लोग हैं, और भारतीय रसोई में धुएं, तेल और मसालों की खुशबू बनी रहती है और जब तक खुशबु न निकले तब तक खाना बनाने में मजा नहीं रहता और ये आम बात है, लेकिन ये चीज़ें समय के साथ हमारी रसोई की दीवारों और छत को नुकसान पहुंचाती हैं। जो एक चिपचिपे ग्रीस के रूप में रसोई की दीवारों और छत पर लगी रहती है , इन सभी समस्याओं को देखते हुए एक “ सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी “ का चुनाव बेहद ज़रूरी हो जाता है।” एक बेस्ट रसोई के लिए सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी न केवल हमारे रसोई को साफ़ और स्वच्छ रखती है बल्कि रसोई में होने वाले हानिकारक नुकसानों जैसे – स्वास्थ्य संबंधी नुकसान , अस्थमा जैसे रोगियों के लिए बेहद नुकसान दायक साबित होता है ,
सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी चुनने से पहले हमें हमेशा रसोई घर का आकार और साइज के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात कैसा ( तड़का , फ्राई या ज्यादा मसालेदार )और कितने लोगों ( 3 – 5 या इससे ज्यादा ) का खाना बनता है, उसके तौर पर सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी हमें चुनना चाहिए।
सक्शन क्षमता क्या होती है – “ सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी “ का चुनाव

सक्शन क्षमता वह क्षमता होती है, जिसे हम क्यूबिक मीटर प्रति घंटा (m³/hr) में मापते है। जिसको हम बड़ी रसोई , छोटी रसोई या खाना बनाने के अनुसार चयन करते हैं , और जो हमारे खाना बनाने के अनुभव को और बेहतर और आसान बनाती है –
: – नॉर्मल घरेलू रसोई के उपयोग के लिए 800–1200 m³/hr की चिमनी उपयुक्त होती है।
: – यदि रसोई बड़ी है और ज्यादा तेल मसाले और तला खाना बनता है, तो उस रसोई घर के लिये 1200 – 1400 m³/hr या इससे भी अधिक सक्शन क्षमता वाली चिमनी लेना चाहिए।
रसोई के आकार, लम्बाई और चौड़ाई के अनुसार चिमनी का चयन :
रसोई के आकार, लम्बाई और चौड़ाई के अनुसार चिमनी का चयन :
सही लम्बाई और चौड़ाई के अलावा रसोई के सही आकार के अनुसार भी चिमनी का चुनना बेहद ज़रूरी होता है ताकि रसोई से सही तरह से धुआं, तेल और गंध को प्रभावी रूप से हटाया जा सके।
कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण :
• छोटी रसोई घर और कम लोगों के खाना बनाने के तौर पे : ( 800 – 1000 ) m³/hr
• मध्यम रसोई के अनुसार : (1000 – 1200 ) m³/hr
• बड़ी या ओपन किचन : (1200–1400) m³/h या जरुरत के अनुसार।
रसोई के अनुसार सक्शन क्षमता और आकार का चयन :
रसोई का आकार ( वर्ग फ़ीट ) खाना बनाने की आदत सक्शन क्षमता
60 – 100 फ़ीट हल्का भोजन 600 – 800 m³/hr
100 – 200 फ़ीट सामान्य लोगों का खाना 800 – 1000 m³/hr
200 – जरुरत के अनुसार भारी खाना 1000 – 1400 m³/hr
भारतीय रसोई के लिए बेस्ट चिमनी ब्रांड्स :
रोजाना के उपयोग के अनुसार हमारी भारतीय रसोई के लिए सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय चिमनी ब्रांड्स बहुत हैं लेकिन सही और अच्छा वही मान्य होता है जो रसोई को अच्छी तरह से साफ़ स्वच्छ रख सके, जिनमें Elica, Faber, Glen, Hindware और Inalsa जैसे मॉडल भी शामिल हैं। ये चिमनी ब्रांड्स हमारी रसोई और भारतीय खाना पकाने की शैली को ध्यान में रखते हुए उच्च सक्शन क्षमता और उपयोग में आसान होते हैं। सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी जिनकी बनावट और रख – रखाव भी बहुत सुन्दर और आसान है।
भारतीय रसोई के उपयोग के अनुसार टॉप 2025 के चिमनी ब्रांड्स –
ब्रांड प्रमुख फीचर्स भारतीय रसोई के लिए उपयुक्तता
Elica ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी, टच कंट्रोल,स्टाइलिश डिज़ाइन तड़का और डीप फ्राई के लिए बढ़िया सक्शन
Faber हाई सक्शन पावर (1200+ m³/hr), बाफल फिल्टर, मोशन सेंसर भारी खाना पकाने वालों के लिए उपयुक्त
Hindware र्मल ऑटो-क्लीन, LED लाइट्स, डिजिटल डिस्प्ले मॉड्यूलर किचन के लिए परफेक्ट
Inalsa कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, टच पैनल, किफायती छोटे रसोई घरों के लिए उपयुक्त
Glen बजट फ्रेंडली, स्टेनलेस स्टील बॉडी, आसान इंस्टॉलेशन मध्यम आकार की रसोई के लिए अच्छा विकल्प
: महत्वपूर्ण बात :
चिमनी ब्रांड्स को चुनते समय ध्यान देने योग्य बातें :
• सक्शन क्षमता : कम से कम 1000 m³/hr चुनें, यदि ज्यादा मसालेदार या तला-भुना खाना बनाते हैं।
• फिल्टर टाइप : बफल फिल्टर जो एक भारतीय रसोई के लिए सबसे अच्छा और उपयुक्त माना जाता है।
• ऑटो-क्लीन : ऑटो – क्लीन वह फीचर है जो रसोई के सफाई में आसानी और सर्वसुलभ होता है।
• मोशन सेंसर : चिमनी को बिना हाथ लगाए हांथों या उँगलियों के इशारे से चिमनी चालू/बंद करने की सुविधा देता है ।
सही चिमनी चुनने में आम गलतियाँ क्या होती हैं –
यह बात बिलकुल सच है कि चिमनी लेना कोई बड़ी बात नहीं है , लेकिन सही और एक विश्वसनीय चिमनी ख़रीदपाना बहुत बड़ी बात है , भारतीय रसोई के लिए चिमनी चुनते समय हमसे अक्सर कुछ ऐसी सामान्य गलतियाँ करते हैं, जिससे न केवल हमारे पैसे की बर्बादी होती है बल्कि रसोई में धुएं और गंध की समस्या भी नहीं सॉल्व होती है, एक अच्छी सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी खरीदने से पहले हमेशा चिमनी की सक्शन पावर , फ़िल्टर के प्रकार और सही साइज का चयन करना बहुत जरुरी होता है।
ये कुछ ऐसी गलतियाँ हैं जिनको लोग नजर अंदाज करते हैं :-
1. रसोई के आकार को नजर अंदाज करना :-
• रसोई के बनावट और सही साइज के अनुसार हमेशा सक्शन क्षमता चुननी चाहिए। छोटी रसोई के लिए कम सक्शन और बड़ी रसोई के लिए ज़्यादा सक्शन जरूरी है।
2. खाना पकाने की आदतों को न समझना :-
• यदि रसोई में ज्यादा तड़का, डीप फ्राई या मसालेदार खाना बनता हैं, तो हाई सक्शन वाली चिमनी लेना चाहिए। लोग अक्सर कम सक्शन वाली चिमनी ले लेते हैं जो असरदार नहीं होती। जिससे धुंआ और गंध भरी रहती है।
3. सही फिल्टर की जानकारी न होना :-
• Mesh Filter जो हल्की जालीदार डिज़ाइन से बना होता है जो जल्दी चोक हो जाता है जिससे सफाई में मुश्किल होती है। Baffle Filter भारतीय रसोई के लिए बेहतर और कारगर माना जाता है।
4. ऑटो-क्लीन चिमनी फीचर को न लेना :-
• ऑटो-क्लीन चिमनी फीचर होने से सफाई में आसानी होती है। जिसके वजह से यह लंबे समय में फायदेमंद होता है।
5. चिमनी की ऊँचाई और इंस्टॉलेशन :-
• चूल्हे से चिमनी की दूरी सही न होने से चिमनी की सक्शन क्षमता प्रभावित होता है। चिमनी और चूल्हे की ऊंचाई 26 – 30 cm शुभ माना जाता है , या किसी इंस्टॉलेशन प्रोफेशनल आदमी से करवाना चाहिए।
6. ब्रांड और वारंटी की अनदेखा करना :-
• सस्ते ब्रांड्स और कम वारंटी न देखना बाद में परेशानी का कारण बनता है। इसलिए हमेशा थोड़ा महंगा और ब्रांडेड क्वालिटी युक्त चिमनी लेना चाहिए।
7. शोर के स्तर को न देखना :-
• कम पैसे और नार्मल चिमनियाँ बहुत शोर करती हैं, जिसके कारण रसोई में काम करना असहनीय हो जाता है। चिमनी में 58–65 dB तक का शोर स्तर सामान्य माना जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQs ) :-
चिमनी की सफाई कैसे करें?
Answer :- चिमनी की सफाई करना कोई बहुत बड़ा काम नहीं होता है। जिसको साफ़ करने के लिए हमें बेकिंग पावर, गर्म पानी और यदि संभव हो तो नीबूं का रस इससे सफाई और बेहतर होती है। 2–3 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा नीम्बू मिलाएं,जिसको 30 – 40 मिनट तक पानी में फूलने के बाद ब्रश से धुलना चाहिए।
चिमनी का फिल्टर कितने समय में बदलना चाहिए?
Answer : चिमनी का फ़िल्टर बदलने का कोई समय नहीं होता है , वह आपके खाना बनाने के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप परमानेंट इस्तेमाल करते हैं सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी तो उसे 5 – 6 महीने में बदल देना चाहिए।
लेकिन इसके साथ – साथ हर 6 महीने में एक बार चिमनी की गहरी सफाई और सर्विस जरूर करवाना चाहिए जो चिमनी के लिए बेहतर होता है, जिससे मोटर और इंटरनल पार्ट्स भी अच्छे से साफ हो सकें।
क्या ऑटो-क्लीन चिमनी बेहतर होती है?
Answer : चिमनी में ऑटो – क्लीन वह फीचर होता है , जो रसोई के लिए वरदान साबित होता है, जिससे रसोई ऑटोमैटिक साफ़ और गंध से मुक्त रहती है, जिसके कारण सही सक्शन क्षमता वाली चिमनी ऑटो – क्लीन चिमनी रसोई के लिए बहुत जरुरी होता है।
