मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक

आम धारणा के अनुसार , अगर आप अपनी ज़रूरतों और प्राथमिकताओं को जानते हैं, तो मॉड्यूलर किचन की लागत भी बजट के अनुकूल हो सकती है। किचन की अवधारणा  में मॉड्यूलर किचन  एक विचारणीय  डिज़ाइन बन गई है क्योंकि यह सुंदरता, शैली और कार्यक्षमता का प्रतीक है। एक मानक मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन की कीमत लगभग ₹2 लाख से शुरू होती है और मूल्य निर्धारण के लिए मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक निम्नलिखित कारकों पर आधारित होता है। जैसे – रसोई का आकार , हार्डवेयर , मैन्युफैक्चरिंग ये सभी मॉड्यूलर किचन  की डिज़ाइन और आज के नजरिये से बहुत स्मार्ट और नया लुक देता है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है , साल 2025  के समय में मॉड्यूलर किचन सभी के लिए बहुत जरुरी है। 


मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक

मॉड्यूलर किचन के लिए उचित सामग्री का चयन (Material Selection):

  • मॉड्यूलर किचन की लागत: मॉड्यूलर किचन की लागत कई धारणाओं में आधारित है , जैसे किचन का आकर और किचन की लम्बाई X चौड़ाई क्या है , इसकी कोई निश्चित कीमत नहीं होती है , इसमें लागत लगभग 2 लाख रूपए से लेकर 5 लाख रुपये या उससे भी अधिक हो सकती है , 
  •   बजट-फ्रेंडली: PVC, लैमिनेट, या कम घनत्व वाले MDF जैसी सामग्री का उपयोग करके रसोई की  लागत अपने बजट – फ्रेंडली कम कर सकते हैं।
  • मध्य रेंज : HDF, प्लाईवुड, या ऐक्रेलिक फिनिशिंग वाली सामग्री अधिक टिकाऊ होती है और इसकी लागत बजट – फ्रेंडली खर्च से थोड़ी अधिक होती है।

 कॉस्टली रेंज : सॉलिड वुड, स्टेनलेस स्टील, और हाई-ग्लॉस फिनिशिंग वाली सामग्री अन्य सामग्री से  महंगी होती है।

फिनिशिंग: किचन की फिनिशिंग भी लागत को प्रभावित करती है।मॉड्यूलर किचन का सेटअप चुनते समय यह सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। बाज़ार में कई तरह के फ़िनिश उपलब्ध हैं जो प्रोजेक्ट की कुल लागत को प्रभावित करेंगे। बजट और थीम के आधार पर चुनाव किया जा सकता है। लैमिनेट सबसे किफायती विकल्प है, जबकि ऐक्रेलिक और PU (पॉलीयूरेथेन) फिनिशिंग अधिक महंगी होती हैं।

हार्डवेयर और एक्सेसरीज़: मॉड्यूलर किचन में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर जैसे सॉफ़्ट-क्लोज़ चैनल, हिंजेस, और पुल-आउट बास्केट की गुणवत्ता लागत को बढ़ाती है। सामान्य हार्डवेयर की तुलना में ब्रांडेड और अच्छी गुणवत्ता वाले हार्डवेयर अधिक महंगे होते हैं।                                       

 किचन कैबिनेट के लिए सबसे अच्छी सामग्री कैसे चुनें? : हमारे रसोई में उपलब्ध  कैबिनेट के लिए सही सामग्री चुनना  रसोईघर की कार्यक्षमता, सुंदरता  और अधिक समय के लिए  टिकाऊपन को प्रभावित करता है। यहाँ कुछ प्रमुख सामग्री विकल्प दिए गए हैं, जिनके फायदे और उपयोग की जानकारी आपको निर्णय लेने में मदद करेगी:

1. प्लाईवुड (Plywood) :

प्लाईवुड एक मॉड्यूलर किचन के लिए बहुत ही चुनिंदा विचार है , प्लाईवुड लकड़ी के कटाई के छोटे , पतले भूसा जो  पतले परतों को एक साथ जोड़कर बनाया और दबाया जाता है, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ होता है। इसके मद्देनजर से प्लाईवुड के कुछ फायदे और कुछ ध्यान न देने वाले नुकसान भी हैं , 

प्लाईवुड के फायदे:

  • प्लाईवुड में पानी और नमी नहीं जानी चाहिए क्यूंकि प्लाईवुड पानी और नमी के प्रति प्रतिरोधी होता है।
  • प्लाईवुड में दीमक नहीं लगता है , जिसका वह विरोधी होता है ,
  • प्लाईवुड के साथ मजबूती होता है , जो समय के साथ लचकता नहीं है। 

प्लाईवुड को खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें –

  • बजट: अगर सीमित बजट है, तो MDF या लैमिनेट बेहतर विकल्प हैं।
  • नमी का स्तर: सिंक या वॉशिंग एरिया के पास HDF-HMR या स्टेनलेस स्टील चुनें।
  • सजावट शैली: पारंपरिक रसोई के लिए सॉलिड वुड या प्लाईवुड, जबकि मॉडर्न रसोई के लिए ऐक्रेलिक या फ्रेमलेस डिज़ाइन उपयुक्त हैं।
  • अनुकूलन क्षमता: MDF और लैमिनेट आसानी से कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं।

स्टेनलेस स्टील (Stainless Steel) :

इस स्टेनलेस स्टील प्लाईवुड एक मिश्रित सामग्री (composite material) वाली प्लाईवुड होती  है, जिसमें चारों प्लाईवुड के कोरों  के ऊपर स्टेनलेस स्टील  प्लाईवुड की  एक परत (layer) लगी होती है। यह रसोई साफ़ – सुथरा और बीमारियों से मुक्त  किचन के लिए एक शानदार और अच्छा विकल्प है। यह बड़े पैमाने में खाना बनाने के लिए  बहुत लोकप्रिय है।

  • फायदे:
    • यह कुछ हद तक पानी के प्रवेश को  रोकने में सक्षम होती हैं और दीमक-मुक्त होती  है।
    • इसे साफ करना बहुत आसान होता है और यह बहुत टिकाऊ होता है।
  • नुकसान:
    • यह एक अन्य प्लाईवुड के हिसाब से महंगा हो सकता है।  
    • यह प्लाईवुड रगड़ या स्कॉच  के प्रति संवेदनशील हो सकता है।

आपके लिए सबसे अच्छी सामग्री आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करती है:

  • सर्वश्रेष्ठ टिकाऊपन और मजबूती के लिए: प्लाईवुड या HDF चुनें।
  • कम बजट में अच्छी फिनिशिंग के लिए: MDF या पार्टिकल बोर्ड पर विचार करें।
  • आधुनिक और स्वच्छ लुक के लिए: स्टेनलेस स्टील का विकल्प सबसे अच्छा है।

2.  एक सही किचन का आकार और लेआउट लागत जो मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक

आधुनिक समय में मॉडुलर किचन  के लिए किचन का सही आकार और डिज़ाइन लागत को बहुत प्रभावित करते हैं , ये दो  मॉड्यूलर किचन को प्रभावित करने वाले ऐसे कारक हैं जो यह बताते हैं कि रसोई में कुल कितना खर्च लग सकता है –

किचन का आकार (Size of the Kitchen) :  मॉडुलर किचन के लिए ये बात तो स्पष्ट है कि – जितना बड़ा और चौड़ा रसोई घर उतना ही ज्यादा खर्च ,उतनी ही अधिक सामग्री, कैबिनेट, काउंटरटॉप और फिनिशिंग की आवश्यकता भी ज्यादा  होगी, जिससे लागत का बढ़ना  स्वाभाविक और स्पष्ट है।  

बड़ा किचन: एक बड़े पैमाने के  किचन के हिसाब  में, ज्यादा जगह की जरुरत होती है ,जिसके वजह से  बड़े काउंटरटॉप और अधिक फर्नीचर के खाने या अलमारियों  की ज़रूरत होती है । इन सब के हिसाब से रसोई के लिए ज़्यादा सामग्री और लागत भी लगती है, जिससे कुल खर्च बढ़ जाता है।

छोटा किचन: छोटे किचन में कम कैबिनेट, कम सामग्री और कम लकड़ी के खाने की आवश्यकता होती है। इससे डिज़ाइन और पेंट दोनों में लागत भी कम लगती  है। हालांकि, छोटे किचन को भी कार्यात्मक और सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट डिजाइन की ज़रूरत होती है, लेकिन कुल लागत बड़े किचन की तुलना में कम ही रहती है।

किचन का डिज़ाइन  (Design  of the Kitchen) : किचन के डिज़ाइन के हिसाब से काउंटर टॉप व्यवस्थित किये जाते हैं , रसोई के अलग – अलग डिज़ाइन में खर्च आते हैं – 

सीधी और बराबर  किचन :  ये डिज़ाइन अन्य डिज़ाइन के हिसाब से  सबसे सरल और सबसे किफायती लेआउट वाली रसोई होती है। इसमें सभी अलमारियां  और सामान  एक ही दीवार पर होते हैं। इसमें कम सामग्री और कम जगह का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह कम बजट के लिए एक अच्छा विकल्प है।

पैरेलल या गैली किचन (Parallel or Galley Kitchen): इसमें दो एक ही समान की  दीवारों पर कैबिनेट लगे होते हैं। यह छोटे और लम्बे किचन के लिए बहुत अच्छा होता है। 

3. फिनिशिंग और सरफेस (Finishing and Surface):

आधुनिक समय में रसोई की  “फिनिशिंग” और “सरफेस” का मतलब होता है कि आपकी किचन की अलमारियाँ, कैबिनेट्स और अन्य सतहें किस प्रकार की सामग्री और पत्थर  से बनी हैं और उनको  किस प्रकार  से सजाया या संरक्षित किया गया है। जो कि  ये न सिर्फ रसोई के  सौंदर्य को  बढ़ाते हैं बल्कि सफाई, टिकाऊपन और रखरखाव में भी अहम भूमिका निभाते हैं

सरफेस से तात्पर्य है कि  रसोई की सतहें (जैसे काउंटरटॉप, कैबिनेट दरवाज़े) किस टेक्सचर और सामग्री से बनी हैं

•           मैट सरफेस: इस सरफेस में चमक नहीं होती, लेकिन धुलाई और साफ़ करना आसान होता है।

ग्लॉसी सरफेस: चमकदार और मॉडर्न लुक देता है, लेकिन उंगलियों के निशान जल्दी दिखते हैं।

टेक्सचर्ड सरफेस: इसमें उभरी हुई बनावट होती है, जो खरोंच या रगड़  को छुपा सकती है।

4. एक्सेसरीज़ और हार्डवेयर (Accessories and Hardware):

आधुनिक रसोई में एक्सेसरीज़ और हार्डवेयर ये ऐसी चीज़ें ( उपकरण ) होती हैं  जो  किचन को न सिर्फ कार्यात्मक बनाती हैं, बल्कि उसे स्टाइलिश और सुविधाजनक के साथ – साथ स्मार्ट भी बनाती हैं। चलिए दोनों को विस्तार से समझते हैं:

एक्सेसरीज वह आइटम होता है , जो जगह को आसानी से सेट किया जा सके , और सही  सुरक्षित रखा जा सके, 

ड्रॉअर सिस्टम: सॉफ्ट-क्लोज तकनीक के साथ, जिसमें स्पाइस ऑर्गनाइज़र, नाइफ होल्डर, और कटलरी ट्रे शामिल होती हैं।

कॉर्नर ट्रे और रैक: रसोई के कोनों को उपयोगी बनाने के लिए स्विंग-आउट या रोटेटिंग ट्रे।

हार्डवेयर वह  मेटल या प्लास्टिक के पार्ट्स   होते हैं जो कैबिनेट्स और दरवाज़ों को खोलने, बंद करने या जोड़ने में मदद करते हैं।  हार्डवेयर न सिर्फ हमारे  कार्यक्षमता को  बढ़ाते हैं बल्कि रसोई की सुंदरता में भी योगदान देते हैं। 

5. ब्रांड और मैन्युफैक्चरर (Brand and Manufacturer):

  • मॉड्यूलर किचन ब्रांड्स की अन्य ब्रांड्स से  तुलना : आज के समय में मॉड्यूलर किचन के लिए सही ब्रांड या मॉडल को चुनना एक महत्वपूर्ण और अहम्  फैसला होता  है, क्योंकि यह  किचन की गुणवत्ता, मजबुताई  और कुल खर्च को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। भारत में कई बड़े और छोटे ब्रांड्स हैं, जिनमें से हर एक की अपनी खासियत है।

यहाँ कुछ लोकप्रिय मॉड्यूलर किचन ब्रांड्स की तुलना दी गई है ताकि आप अपनी ज़रूरतों के अनुसार एक सूचित निर्णय ले सकें।

Sleek by Asian Paints : 

यह ब्रांड्स एक एशियन पेंट्स का एक हिस्सा है जो आधुनिक लुक  तथा स्टाइलिश डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है।

  • फायदे:
    • ये बहुत ही आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइनों की विशाल रेंज।
    • यह अच्छी फिनिशिंग और रंगों के विकल्प होते हैं ।
    • यह ब्रांड 05  साल तक की वारंटी भी देता है, जो मजबूती  का भरोसा दिलाता है।
    • इनकी सर्विस और ग्राहक समीक्षा  काफी अच्छी है।
  • नुकसान:
    • अन्य कंपनियों  की तुलना में यह थोड़ा महंगा हो सकता है।

Livspace

LIVESPACE  एक ऑनलाइन होम नियंत्रण  प्लेटफॉर्म है, जो पूरी तरह से कस्टमाइज्ड इंटीरियर डिजाइन और मॉड्यूलर किचन समाधान दोनों प्रदान करता है।

  • फायदे:
    • यह आपकी व्यक्तिगत ज़रूरतों और बजट के अनुसार पूरी तरह से अनुकूलित डिज़ाइन देते हैं।
    • यह आपको 3D मॉडल और वर्चुअल वॉकथ्रू के माध्यम से अंतिम डिज़ाइन देखने का मौका देते हैं।
    • पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और आसान बनाते हैं, जिसमें पेशेवर डिजाइनर शामिल होते हैं।
    • इनके पास गुणवत्तापूर्ण सामग्री और हार्डवेयर के लिए कई विकल्प होते हैं।
  • नुकसान:
    • इनका मूल्य निर्धारण थोड़ा जटिल हो सकता है, क्योंकि यह पूरी तरह से कस्टमाइज्ड होते हैं।
    • कुछ मामलों में, लोकल वेंडर्स की तुलना में सर्विस और इंस्टॉलेशन में अधिक समय लग सकता है।
  • अच्छे ब्रांड की मॉड्यूलर किचन क्यों चुनें? : आज के समय में  मॉड्यूलर किचन ब्रांड चुनने के कई ठोस कारण होते  हैं — जो मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक हैं जो
  • सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होते, बल्कि हमारे  रसोई को कार्यकुशल, टिकाऊ और सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

स्टाइल और सौंदर्य : 

• हाई क्वालिटी -ग्लॉस फिनिशिंग , बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन, और मॉडर्न लुक दिखती हैं ।

• स्टाइलिश  रसोई  हमारे  घर का एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है।

सर्विस और वारंटी : 

• अच्छे ब्रांड में इंस्टॉलेशन से लेकर आफ्टर-सर्विस तक प्रोफेशनल सपोर्ट मिलता  हैं।

• अच्छे ब्रांड में कम से कम  5 से 10 साल तक की वारंटी मिलती है, 

उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री : 

• टॉप ब्रांड्स प्रीमियम वुड, मेटल और फिनिशिंग का इस्तेमाल करते हैं।• ये सामग्री लंबे समय तक चलती हैं और वॉटर, हीट व स्क्रैच रेसिस्टेंट होती हैं।

निष्कर्ष ( Conclusion ) :

मॉड्यूलर किचन बनवाना सिर्फ एक डिज़ाइन पसंद नहीं है, बल्कि यह एक निवेश है जो आपके घर की कार्यक्षमता और सुंदरता को बढ़ाता है। जैसा कि हमने चर्चा की, इसकी लागत कई कारकों पर निर्भर करती है, और अगर आप अपनी प्राथमिकताओं और बजट के बारे में स्पष्ट हैं, तो आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।

सही सामग्री (जैसे प्लाईवुड या HDF) का चयन, किचन के आकार और लेआउट का समझदारी से चुनाव, टिकाऊ और आकर्षक फिनिशिंग, और स्मार्ट हार्डवेयर और एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल—ये सभी लागत को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही, ब्रांड और मैन्युफैक्चरर का चुनाव भी महत्वपूर्ण है। विश्वसनीय ब्रांड्स बेहतर गुणवत्ता, वारंटी और बिक्री के बाद सेवा का आश्वासन देते हैं, जो लंबे समय में आपके निवेश को सुरक्षित रखता है।

FAQ :

QUESTION : हाइजीनिक किचन क्या होता है ?

ANSWER  :   हाइजीनिक एक ऐसा शब्द है जो सफाई और स्वच्छता से तालुक रखता है , जो रसोई को हार्मफुल कीटाणुओं से राहत , अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनुकूल; स्वास्थ्यप्रद; स्वच्छ बनाता  है। 

1 thought on “मॉड्यूलर किचन की लागत को प्रभावित करने वाले 5 महत्वपूर्ण कारक”

  1. Pingback: रसोई को साफ रखने के लिए एक सही चिमनी का चुनाव कैसे करें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top