भारतीय रसोई में बेस्ट किचन चिमनी लगाने से कैसा वातावरण रहता है?

बेस्ट रसोई के लिए बेस्ट 7 किचन चिमनी

यदि आप भी अपने भारतीय रसोई में सुबह, शाम अपने परिवार के लिए पकवान या खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं, तेल के कण या  चिकनाहट और मसालों की तेज़ गंध से हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आप अकेले ही ऐसे परिस्थितियों का सामना नहीं कर रहे हैं। यह हमारे भारतीय रसोई घरों की एक आम समस्या है, जिन रसोइयों में बेस्ट किचन चिमनी का चयन नहीं हो पाता है तो उससे न हमें हानि होती है बल्कि रसोई की दीवारें और रूफटॉप को भी काफी हानि होती है, इन सब नुकसान के अलावा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, एक अच्छी चिमनी खरीदना बहुत ज़रूरी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बेस्ट किचन चिमनी लगाने से आपकी रसोई का माहौल पूरी तरह से बदल सकता है?

kitchenbreakfast.com की तरफ से इस लेख में सिर्फ यह नहीं बताएगा कि रसोई के लिए एक अच्छी चिमनी क्यों ज़रूरी है, बल्कि यह भी समझाएगा कि भारतीय रसोई में बेस्ट किचन चिमनी लगाने से कैसा वातावरण रहता है? चलिए हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि एक बेस्ट किचन चिमनी कैसे अपनी रसोई को साफ़, ताज़ा और खाना पकाने के लिए एक शुद्ध साफ और आरामदायक जगह में कैसे बदल देती है। इसके साथ ही, हम कुछ ऐसी बेस्ट किचन चिमनियों के बारे में भी बात करेंगे जो हमारे रसोई के माहौल को बेहतर बनाने में और मदद करते हैं। 

1. बेस्ट किचन चिमनी के बगैर: भारतीय रसोई का बुरा हाल :

चिमनी जो हमारे मॉड्यूलर रसोई का वह महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है जिसके बगैर रसोई में रहना और  खाना बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है, चिमनी जिसके रसोई में न होने से कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है। खासतौर पे वहां जिस रसोई में भारतीय पकवान या ऑयली खाना ज्यादा मात्रा में बनता है, इस तरह की रसोईयों में मसाले और तेल का ज़्यादा इस्तेमाल होने के कारण रसोई का माहौल और वातावरण दोनों बिगड़  जाता है:

  • धुएं और बदबू का ठहराव : जब भी हम अपने भारतीय रसोई में खाना बनाते हैं उस समय रसोई से निकलने वाला धुआं और मसालों की तेज़ और नुकसान गंध रसोई के साथ – साथ पूरे घर में फैल जाती है। यह धुआं सिर्फ़ थोड़ी देर के लिए नहीं रहता, बल्कि कपड़ों, फर्नीचर और पर्दों में भी बस जाता है।
  • चिकनाहट की परत: जले हुए तेल और घी के छोटे-छोटे कण हवा में मिलकर रसोई की दीवारों, लकड़ी के कैबिनेट, टाइल्स और रसोई में रखे अन्य सामानों पर भी  एक चिपचिपी परत बन जाती है। ज्यादा समय तक ऐसी चिकनाई को अगर साफ़ नहीं करते तो साफ़ करना बहुत मुश्किल होता है जिसके वजह से रसोई पुरानी और गन्दी लगने लगती है।

सेहत पर बुरा प्रभाव : गंदे वातावरण में रहने के वजह से लगातार धुएं और हानिकारक गैसों (जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड) में सांस लेने से आँखों में जलन, गले में ख़राश और साँस से जुड़ी दूसरी बीमारियाँ हो सकती हैं।

2. बेस्ट किचन चिमनी लेने के बाद: एक बेहतर रसोई का आनंद :

रसोई के हानिकारक वातावरण के अनुसार एक बेस्ट किचन चिमनी सिर्फ़ रसोई से हानिकारक धुआं ही नहीं निकालती, बल्कि ये हमारी रसोई को एक आरामदायक, स्वच्छ साफ और एक अच्छी जगह में बदल देती है। 

एक बेस्ट किचन चिमनी लगाने के बाद रसोई में कैसे – कैसे बदलाव आते है :-

  • साफ़ स्वच्छ और बेहतर ताज़ी हवा: रसोई में बेस्ट किचन चिमनी लगाने के बाद मसालों और तेल की तेज़ गंध या धुएं से परेशान नहीं होना पड़ता है। बेस्ट किचन चिमनी सारी गंदी हवा को बाहर खींचकर रसोई में ताज़ी हवा का आगमन करती है, जिसके वजह से रसोई में खाना बनाना एक सुखद अनुभव बन जाता है।
  • रसोई के चिकनाहट से पूरी आज़ादी: चिमनी तेल और ग्रीस के कणों को हवा में फैलने से पहले ही सोख लेती है। इसका नतीजा यह होता है कि आपकी रसोई की दीवारें, कैबिनेट और टाइल्स चिपचिपी नहीं रहतीं। आपको बार-बार मेहनत करके सफ़ाई नहीं करनी पड़ती और रसोई हमेशा साफ़-सुथरी दिखती है।
  • सेहत के लिए बेहतर माहौल: धुएं और हानिकारक गैसों (जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड) से छुटकारा मिलता है, ऐसे वातावरण में लंबे समय तक रहने से सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। एक अच्छी और बेहतर सक्शन पॉवर वाली चिमनी आँखों में जलन और साँस से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक कम करती है, जिसके कारण हम और हमारा परिवार एक स्वस्थ वातावरण का आनंद ले पाते हैं।
  • शांत और आरामदायक माहौल : एक शांतिपूर्ण माहौल चाहते हैं तो कम शोर वाली चिमनी लें जिसकी आवाज 58 से 60 डेसिबल हो। आज की चिमनियां कम शोर करती हैं, जिससे खाना बनाते समय शांति से काम कर सकते हैं। साथ ही, वे रसोई की गर्मी को भी कम करती हैं।

सौ बात की एक बात, एक बेस्ट किचन चिमनी आपकी रसोई को सिर्फ़ बेहतर नहीं बनाती, बल्कि रसोई का पूरा माहौल बदल देता है।

3. 2025 की बेस्ट किचन चिमनी: जिनमें कुछ ख़ास मॉडल :

जब एक रसोई को अपनी पसंदीदा और बेहतर जगह बना लेते हैं, तो अगला कदम होता है रसोई के लिए सही चिमनी चुनना। बाज़ार में ऐसे अनेकों विकल्प हैं, जो हमारे रसोई के साइज और आकार के हिसाब से  यहाँ कुछ ऐसे मॉडल दिए गए हैं जो आधुनिक तकनीक और शानदार परफॉर्मेंस के कारण 2025 में “बेस्ट” माने जाते हैं:

1. एलिका (Elica) का यह ऑटो-क्लीन मॉडल :

एलिका चिमनी वह हीरो चिमनी है जो अपने ऑटो-क्लीन सुविधा और प्रीमियम डिज़ाइन के लिए जानी जाती है, ये वह चिमनी है जो रसोई को एक नया आकर्षक और स्टाइलिश लुक देती है।

  • एलिका चिमनी की ख़ासियतें: एलिका चिमनी अपने हीट ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी, शक्तिशाली सक्शन सक्शन पॉवर के लिए जानी जाती है।जिसकी क्षमता (1200 से 1400 CMH), मोशन सेंसर, और प्रीमियम ग्लास फिनिशिंग में भी आती है ।
  • एलिका चिमनी क्यों बेस्ट है?: यह उन लोगों के लिए बेस्ट और एक बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें कम मेंटेनेंस और शानदार डिज़ाइन चाहिए होता हैं। ये अपनी ऑटो-क्लीन सुविधा अच्छी  सफ़ाई के लिए बेस्ट मानी जाती है। 

2. हिन्दवेयर (Hindware) का यह फ़िल्टरलेस मॉडल :

हिन्दवेयर चिमनी का यह मॉडल पॉवरफुल सक्शन पावर और स्मार्ट तकनीक के लिए जाना जाता है, जिसको हम अपनी भारतीय रसोई के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में चुनते हैं।

  • हिन्दवेयर चिमनी की खासियत : हिन्दवेयर चिमनी मॉडल अपनी फ़िल्टरलेस टेक्नोलॉजी, हाई सक्शन पावर जिसमें  (1400 CMH), टच और मोशन कंट्रोल, साथ में एलईडी लाइटिंग की विशेषता के लिए जानी जाती है।
  • हिन्दवेयर क्यों बेस्ट है?: यह चिमनी अपने दमदार परफ़ॉर्मेंस और अपने विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण है। यह चिमनी रसोई में होने वाले भारी धुएं को अपने बेहतर ढंग से हटाती है जिसको उपयोग करना भी बहुत आसान है।

3. फेबर (Faber) का स्मार्ट चिमनी मॉडल :

फेबर चिमनी का मॉडल अपनी बेहतर तकनीक और अपने खाना बनाने के उपयोग पर निर्भर करता है, जो इसे सबसे स्मार्ट चिमनियों में से एक बनाता है।

  • खासियत : यह अपने ऑटो-क्लीन, ज़्यादा सक्शन पॉवर  (1350 CMH) और शांत माहौल ,और एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। 
  • यह क्यों बेस्ट है?: यदि अपने रसोई को बेस्ट किचन चिमनी से सम्मानित करना चाहते हैं और साथ ही  सबसे नई तकनीक चाहते हैं जो कम से कम शोर करे और ज़्यादा से ज़्यादा काम करे, तो फेबर चिमनी मॉडल रसोई के लिए एकदम सही निर्णय है।

4. चिमनी खरीदने से पहले एक बेस्ट किचन चिमनी कैसे पहचाने?

आधुनिक रसोई के लिए एक बेस्ट किचन चिमनी खरीदने से पहले, हमको कुछ ज़रूरी बातों पर ध्यान देना देना बहुत जरुरी है ,ताकि हम अपनी रसोई के लिए एक उपयुक्त चिमनी का चुनाव कर सकें। 

किचन का आकार और चिमनी का साइज़:

चिमनी का साइज़ और आकार रसोई के कुकटॉप  साइज़ से मेल खाना चाहिए।

  • 2-3 बर्नर: 60 सेमी (cm) की चिमनी काफ़ी होगी।
  • 3-5 बर्नर: 90 सेमी (cm) की चिमनी चुनना चाहिए।
  1. सक्शन पावर (Suction Power): अक्सर भारतीय रसोई में खाना बनाते हैं तो ज़्यादा धुआं और तेल होता है, इसलिए चिमनी की सक्शन पावर ज़्यादा होनी चाहिए।
    • 1000- 1200 CMH (क्यूबिक मीटर प्रति घंटा) या उससे ज़्यादा सक्शन पावर वाली चिमनी खरीदना एक अच्छा विकल्प है।
  2. फ़िल्टर का प्रकार:
    • अपने रसोई के लिए कम मेंटेनेंस और रख – रखाव  चाहते हैं, तो ऑटो-क्लीन या फ़िल्टरलेस चिमनी चुनें।
    • बजट कम है और नियमित सफाई पाना चाहते हैं, तो बैफ़ल फ़िल्टर वाली चिमनी भी एक अच्छा विकल्प है।
  3. शोर का स्तर (Noise Level): ज्यादा शोर होने के वजह से ध्वनि प्रदूषण होता है , हमेशा ऐसी चिमनी चुनें जिसका शोर स्तर 58 – 60 dB (डेसिबल) से कम हो।
  4. चिमनी में कुछ अन्य फ़ीचर्स : आज के चिमनी डिमांडिंग  फीचर्स जैसे मोशन सेंसर, टच कंट्रोल, और एलईडी लाइटिंग हमारे खाना बनाने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

निष्कर्ष: आपकी रसोई के लिए बेस्ट चिमनी का चयन :

जैसा कि आप हम जानते हैं कि बेस्ट किचन चिमनी रसोई की जान है ,हमने इस लेख में देखा, कि एक अच्छी चिमनी खरीदना सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि हमारे रसोई और स्वास्थ्य दोनों के लिए एक बुद्धिमानी भरा निवेश है। बिना चिमनी के, हमारी रसोई धुएं, बदबू और चिकनाई से भरी रहती है, जो न केवल उसे गंदा करती है बल्कि रसोई में हमेशा खाना बनाने वाले की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

एक, भारतीय रसोई में बेस्ट किचन चिमनी लगाने से कैसा वातावरण रहता है? — इसका सीधा जवाब है कि बेस्ट किचन चिमनी रसोई को पूरी तरह से नई और बेहतर जगह बेहतर वातावरण में बदल देती है। एक बेस्ट किचन चिमनी न केवल रसोई से धुआं, तेल और गर्मी को प्रभावी ढंग से हटाती है, बल्कि रसोई को साफ़, ताज़ी और खाना पकाने के लिए एक आरामदायक जगह में परिवर्तित कर देती है। 

हमारे इस लेख द्वारा दी गई मॉडलों की जानकारी में , ये सभी मॉडल अपनी-अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। अपनी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, जैसे कि रसोई का आकार, बजट और पसंद के फीचर्स, को देखते हुए अपने लिए सबसे बेस्ट किचन चिमनी का चुनाव कर सकते हैं। एक सही निर्णय और सही चुनाव हमारे  रसोई के अनुभव को हमेशा के लिए बेहतर बना देगा।

Frequently Asked Question :

Question : 2-3 बर्नर गैस स्टोव के लिए बेस्ट रसोई घर का साइज कितना होना चाहिए ?

 Answer   : 2-3 बर्नर गैस स्टोव के लिए एक बेहतर आदर्श रसोई घर का साइज़ 60 से 80 वर्ग फीट (square feet) को एक अच्छा जगह माना गया है। जो कि लगभग 5.5 से 7.5 वर्ग मीटर (square meters) के बराबर होता है।

Answer  : एक बेहतर चिमनी में दो अलग-अलग चीज़ें होती हैं:

 दमदार सक्शन पावर (CMH) और

 आधुनिक तकनीक 

एक बेहतर सक्शन पावर (CMH) के लिए चिमनी में कम से कम 1000 CMH (क्यूबिक मीटर प्रति घंटा) से 1400 CMH या उससे ज़्यादा सक्शन पावर वाली चिमनी लेनी चाहिए। एक मजबूत सक्शन पावर हमारे रसोई से धुएं और चिकनाई को पूरी तरह से बाहर निकालने में सक्षम होती है।

1000 घन मीटर प्रति घंटे (सीएमएच) की सक्शन क्षमता के साथ, यह रसोई से धुआँ, दुर्गंध और ग्रीस को कुशलतापूर्वक हटा देता है। चिमनी दीवार पर लगी है और चिकने काले रंग में आती है, जो इसे आधुनिक रसोई के लिए एक कार्यात्मक और स्टाइलिश अतिरिक्त बनाती है।

2 thoughts on “भारतीय रसोई में बेस्ट किचन चिमनी लगाने से कैसा वातावरण रहता है?”

  1. Pingback: 2025 में बेस्ट किचन चिमनी कैसे चुनें?

  2. Pingback: रसोई के लिए 5 बेस्ट किचन चिमनियों में चयन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top